पूर्व थल सेना अध्यक्ष ने किला घाट पर फहराया तिरंगा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजपूत रेजीमेंट सेंटर किला घाट फतेहगढ़ पर पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह व नवीन जिन्दल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान देश भक्ति की बज रही धुन ने लोगों का मन मोह लिया।
मंगलवार को राजपूत रेजीमेंट सेंटर फतेहगढ़ के किलाघाट पर १०८ फीट लंबे पोल पर भव्य ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में फ्लेग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल, पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ब्रिगेडियर हरविन्दर सिंह सिंधू, के अलावा जिलाधिकारी डॉ0 वी.के. सिंह, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी भी मौजूद रहे। इस दौरान देश भक्ति की बज रही धुन ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। ब्रिगेडियर ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। पूर्व थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि आज हमें बहुत खुशी हो रही है कि इस कार्यक्रम में हमें आमंत्रित किया गया। साथ ही उन्होंने फ्लेग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल को भी धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *