बच्चों ने धूमधाम से निकाली तिरंगा रैली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में संस्कारशाला, परिवार बने पाठशाला के अन्तर्गत हर घर तिरंगा एवं विभाजन की विभीषिका पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन हुआ साथ ही शिक्षकों एवं छात्र-छात्रा, अभिभावकों व जन सेवकों की उपस्थिति में प्रधानाचार्य डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। साथ ही तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली विद्यालय से शुरु होकर कायमगंज रोड पर निकाली गई। आम जनमानस ने भी बढ़-चढक़र भागीदारी दिखायी। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप, मनोज मिश्रा, राकेश बाथम, रुबी, नसरीन, अनुराधा शुक्ला, सुनीता, राखी, परवीन, उर्मिला, अखिलेश, मकसूदन, अनिल, नवीन चन्द्र, हेमराज, मोहम्मद अकील, प्रेमवीर शाक्य, राजकुमार, श्यामू के अलावा विद्यालय के शिक्षक चन्द्रपाल, सतेन्द्र सिंह, दिनेश चन्द्र शर्मा, कृष्ण मोहन, संतोष कुमार सरोज, संदीप कुमार यादव, विवेक मिश्रा, यशपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *