बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समा

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। वंदे मातरम, भारत माता की जय के उद्घघोष कर उच्चतर प्राथमिक विद्यालय राजेपुर के बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेपुर के बच्चों ने तिरंगा रैली विद्यालय से तिराहा राजेपुर होते हुए पूरे कस्बे के गांव गलियों में वंदे मातरम, भारत माता की जय का उद्घघोष करने के साथ ग्रामीणों को झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में बच्चों ने मेरा रंग दे बसंती चोला, हम जियेंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए की धुन पर रंगारंग कार्यक्रम व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अथिति खंड शिक्षा अधिकारी रहे। कार्यक्र का संचालन अध्यापक विमल ुकुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर प्रधान अध्यापक महेश सिंह राठौर सहित विद्यालय के सभी अध्यापक,अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *