फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान व श्रीकृष्ण वाहिनी के प्रदेश प्रमुख महासचिव विमल यादव के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली विभिन्न गांव में धूमधाम से निकाली गई। बाइक रैली ग्राम वैरमपुर से शुरु होकर दुबरी, भटपुरा, नगला नान, असगरपुर, कलुआपुर, उलियापुर से होते हुए मंझना, चिलसरा से नवाबगंज तक निकाली गई। सभी लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति गीतों पर थिरकते हुए रैली में भाग लेते हुए शामिल हुए। जहां जगह-जगह तिरंगा बाइक रैली का स्वागत किया गया। विमल यादव ने पूरी व्यवस्था देखी।
इस मौके पर जयदेव पाल, राहुल पाल, अभिषेक राठौर, विनय यादव, अवधेश पाल, सूर्यांश, विनेश पाल, अर्जुन चतुर्वेदी, सोनू पाल, आलोक पाल, शैलेश दुबे, सुजीत, नरेन्द्र सागर, आदेश बघेल, विवेक, सचिन, सुनील, प्रांजुल पाल, मनोज, देवान गंगवार आदि लोगों ने तिरंगा बाइक रैली में भाग लिया।
विमल यादव के नेतृत्व में विभिन्न गांव में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली
