वाणी विनायक संस्था द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वाणी विनायक संस्था की ओर से बूरावाली गली स्थित कार्यालय पर ७८वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता राकेशानन्द ने की। मुख्य अतिथि सरिता पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगे झण्डे को सलामी दी। संचालन करते हुए संस्था प्रमुख राजगौरव पाण्डेय ने कहा कि भारत देश को आत्मनिर्भर विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं को प्रयास करना चाहिए। युवा किसी भी क्षेत्र में कार्य करें तो देश हित में लगन होनी चाहिए, तभी विकसित भारत बनेगा। राकेशानंद ने कहा कि आज राजनीति हावी है। जिसका तांडव सिस्टम पर हावी हो रहा है। अमित सक्सेना ने कहा कि युवाओं को नाट्य एवं फिल्म एवं विधाओं में आगे आना चाहिए। इस मौके पर भानू गुप्ता, गौरव राठौर, रामजी राजपूत, महेश यादव, विशाल सिंह, सत्या, सुनील टंडन, संध्या पाण्डेय, धीरज मौर्या, नितिन कुमार गुप्ता, प्रवीन मिश्रा, अशोक शाक्य, मनोज शर्मा, आदेश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *