देश की आजादी में वीरांगना अवंतीबाई ने निभाई थी अहम भूमिका: वीएल वर्मा

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वीरांगना अवंतीबाई लोधी की १९३वीं जयंती ठंडी सडक़ स्थित नव भारत सभाभवन में धूमधाम से मनायी गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री वीएल वर्मा, विशिष्ठ अतिथि सांसद मुकेश राजपूत, विधायक कैलाश राजपूत व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता को नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मेधावी छात्राओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर मुख्य अतिथि वीएल वर्मा ने कहा कि वह अजादी की प्रथम नायिका थी। उन्होंने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाते हुए बलिदान हो गयी। पूरा देश आज उनकी जयंती पर उन्हें याद कर रहा है। हमें ऐसे महापुरुषों से सीख लेनी चाहिए और उनके पदचिन्हों पर चले। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि अपने बच्चों को शिक्षित बनाये। विशिष्ठ अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने अवंतीबाई के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नवाब सिंह वर्मा, फतेहचन्द्र राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, डा0 भूदेव राजपूत, श्याम सुंदर लल्ला, राहुल राजपूत, शीलचन्द्र राजपूत, ईश्वर दयाल राजपूत, अनिल राजपूत, नरेश चन्द्र राजपूत, शिवम वर्मा, धीरेन्द्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *