बुलंदशहर में बस की टक्कर से पिकअप सवार 10 की मौत, 27 घायल

बुलंदशहरः बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां बस और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. कई लोगों के घायल होने की खबर है. हादसा बदायूं-मेरठ स्टेट हाइवे पर बुलंदशहर में सलेपुर में हुआ. घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पीड़ितों को जल्द इलाज मुहैया कराया जाए.

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले करीब 35 से अधिक मजदूर पिकअप में गाजियाबाद से अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे। जनपद बुलंदशहर में थाना सलेमपुर इलाक के बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 27 लोग घायल हैं. जिसमें एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस डिबाई से चलकर सिकंदराबाद जा रही थी और पिकअप मैक्स गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रही थी. बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे पर सलेमपुर के पास आमने-सामने से दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई. जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है. हादसे की सूचना के बाद डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों को बेहतर उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है. साथ ही डीएम एसएसपी खुद पल-पल की अपडेट ले रहे हैं. पुलिस व प्रशासनिक आला अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है. जिला अस्पताल में सभी घायलों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है. सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया गया है पिकअप और बस में सवार यात्री जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है, और 27 लोग घायल हैं. फिलहाल पूरे मामले में जानकारी देते हुए बुलंदशहर के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि पिकअप और बस की आमने-सामने टक्कर हुई है. कुल दोनों गाड़ियों में 37 लोग सवार थे. 10 लोगों की मौत हो गई है वही 27 लोग घायल हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है सभी का उपचार चल रहा है

मृतकों के नाम
1. मुकुट सिंह पुत्र बच्चू यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
2. सुगरपाल पुत्र गंगाशरण निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
3. दीनानाथ पुत्र जय सिंह निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
4. बृजेश पुत्र भोली सिंह यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
5. शिशुपाल पुत्र राम खिलाड़ी यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
6. बाबू सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
7. गिरिराज पुत्र भगवान सिंह निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
8. ओमकार पुत्र  निवासी ऊंचागांव बुलंदशहर
9. अज्ञात
10. अज्ञात

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

स्थानीय लोगों के मुताबिक इतना तेज था कि पूरी की पूरी पिकअप बस में घुस गई. वहीं इतनी तेज की आवाज हुई कि काफी संख्या लोग जो अपने घरों में सो रहे थे, वह भी जग गए और अपने घरों से दौड़ कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मुताबिक हादसा काफी बड़ा है और मृतकों की संख्या में और भी इजाफा होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *