यूपी में 13 IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है. शुक्रवार देर रात कई जिलों के आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया गया है. कई जिलों के डीएम बदले गए हैं. इनमें लखनऊ से लेकर प्रयागराज और जौनपुर- मुजफ्फरनगर जैसे जिसे शामिल हैं. सरकार की ओर से लिस्ट जारी कर दी गई है. सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदों की ज़िम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं.  यूपी सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार देर रात 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह को अब लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. सीपी सिंह लखनऊ के नए डीएम होंगे. उनसे पहले सूर्य पाल गंगवार इस पद को संभाल रहे थे.

इन 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले 
बुलंदशहर के डीएम  सीपी सिंह को लखनऊ का नया ज़िलाधिकारी बनाया गया है. लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार को वेटिंग लिस्ट में डाला गया है.  वहीं बरेली नगर निगम की आयुक्त निधि गुप्ता को DM अमरोहा बनाया गया है. फिरोजाबाद नगर निगम के आयुक्त घनश्याम मीना को हमीरपुर का डीएम बनाया गया है. दिनेश DM जौनपुर बनाए गए हैं. जौनपुर के डीएम रविंद्र मंडेर बड़ी जिम्मेदारी मिली है. रविंद्र को डीएम प्रयागराज बनाया गया है. ये सीएम योगी के खास माने जाते हैं. अरविंद बंगारी जिलाधिकारी आगरा बने हैं. प्रयागराज के नवनीत चहल को आजमगढ़ का नया DM बनाया गया है. आईएएस रवीन्द्र सिंह फ़तेहपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *