शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बरसात के बाद कच्चे मकान के गिरने का सिलसिला जारी है। आज फिर तीन मकान ढह गये। जिसमें परिजन बाल-बाल बच गये। जबकि गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया।
जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों तक झमाझम बरसात होने के बाद अब धूप का असर देखने को मिला है। बरसात के बाद जब भगवान भास्कर की नजारे तिरछी हुर्इं, तो गर्मी का दौर शुरू हो गया। लोग अपने घरों में छुपने लगे। बताते हैं कभी कच्चे मकान आम आदमी के लिए सुरक्षित माने जाते थे, लेकिन बरसात में कभी-कभी यही कच्चे आदमी के जान के दुश्मन बन जाते हैं। विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम कुइयांधीर मुजफ्फरपुर पट्टी में पिछले तीन दिनों से कच्चे मकानों के ढहने का सिलसिला जारी है। मुहल्ले के लोगों ने उस वक्त राहत की सांस ली जब उन्हें पता चला कच्चे मकानों के अंदर रहने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं। बताते हैं यहीं के निवासी विनोद कुमार पुत्र बनवारी लाल का कच्चा मकान था। जो अचानक भरभरा कर गिर गया। घरगिरी की घटना के शिकार परिजनों ने बताया कच्चा मकान जिसके पहले ही गिरने की संभावनाये थीं। इसलिए घर गृहस्थी का सामान निकाल लिया गया था। बताते हैं सभी लोग छप्पर में बैठे थे उसी दौरान कच्चा मकान भर-भराकर गिर गया। यही के निवासी अजय कुमार पुत्र रामनिवास का एक कच्चा कमरा भर-भराकर गिर गया। इसी तरह यशवीर सिंह पुत्र हरिश्चंद्र गंगवार का कच्चा मकान भी ढह गया। पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंटू गंगवार ने बताया धूप निकलने के बाद कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कच्चे मकानों के गिरने में कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ घरेलू सामान मलबे में दब गया। उन्होंने बताया घरगिरी की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है।
तीन कच्चे मकान हुए जमींदोज, लोग बाल-बाल बचे
