भाजपा कार्यालय पर दिन भर नगर पालिका व नगर पंचायत के दावेदारों का चलता रहा आवेदन का क्रम.

फर्रुखाबाद, समृिद्ध न्यूज। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बड़ी संख्या में आवेदनकर्ताओं ने जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता को आवेदन पत्र सौंपे। बीते दिन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मोहन अग्रवाल ने अपनी पत्नी मुदिता अग्रवाल के लिए जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता को आवेदन सौंपा। मोहन अग्रवाल ने प्रमुख रुप से दावेदारी प्रस्तु करते हुए बताया पिछले पांच सालों से सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए जनता की मांग पर नगर पालिका का चुनाव लडऩे का फैसला लिया है। पार्टी ने टिकट दिया तो चुनाव जीतकर दिखाऊंगा। सामान्य महिला सीट आरक्षित होने के चलते मोहन अग्रवाल ने अपनी पत्नी मुदिता अग्रवाल के लिए कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता को आवेदन पत्र सौंपा। निकाय चुनाव संबंधित आवेदन पत्र लेने के लिए प्रभारी जिला महामंत्री डीएस राठौर को बनाया गया है। शनिवार को यह कार्य जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने देखा। अभी तक आवेदनकर्ताओं की संख्या सैकड़ों में हो गयी है। जनपद के सभी सभासदों की दावेदारी मिला ली जाये, तो लगभग पांच सैकड़ा के ऊपर आवेदनकर्ता हो चुके हैं। शनिवार को दोपहर तक लगभग ३० आवेदन पत्र हिमांशु गुप्ता को दावेदारों ने सौंपे। नगर पंचायत कमालगंज से पूर्व चेयरमैन वीना कमल ने अपने पति के साथ पहुंचकर हिमांशु गुप्ता को आवेदन पत्र सौंपा। वहीं कम्पिल की भाजपा नेत्री व प्रधान शहाना बेबी ने कार्यालय आवास विकास पहुंचकर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता को नगर पंचायत कम्पिल के लिए आवेदन पत्र सौंपा। शहाना बेबी ने बताया क्षेत्रीय जनता की मांग पर नगर पंचायत चुनाव लडऩे के लिए तैयार हूॅ। पूर्व चेयरमैन से विकास के नाम पर कई बार मोर्चा लिया और मुद्दे उठाये। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक ने नगर पालिका सदर फर्रुखाबाद से दावेदारी प्रस्तुत करते हुए आवेदन जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता को सौंपा। उन्होंने कहा कि सदर सीट से ब्राह्मण समाज का प्रत्याशी अगर चुनाव लड़ता है तो पार्टी की बड़ी जीत होगी। पिछले कई वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को गति देने वाली बबिता पाठक महिलाओं में अपनी काफी पकड़ अच्छी रखती हैं। जिसको देखते हुए बबिता पाठक ने चुनाव लडऩे का मन बनाया और अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। बीते दिनों भाजपा जिला महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष कवियत्री व अधिक्ता प्रीती तिवारी ेने भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। अंदरखाने से मिथलेश अग्रवाल की भी दावेदारी मानी जा रही है। जबकि सुधांशुदत्त द्विवेदी भी अपनी पत्नी अर्चना द्विवेदी का आवेदन कर चुके हैं। दावेदारों की संख्या लगातर पार्टी कार्यालय में बढ़ रही है। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष स्वेता दुबे भी आवेदन करने के लिए तैयार हैं। पिछले कई महीनों से उन्होंने तैयारी कर रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *