यूपी के सोनभद्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी. यहां एक आदिवासी लड़के को दबंगों ने बेरहमी से पीटा. बर्बरता की हद यहीं खत्म नहीं हुई बल्कि उसके चेहरे और शरीर पर पेशाब तक कर दिया. उसे बुरी तरह पीटते रहे, जब वह अचेत हो गया, तो उसे मरा हुआ समझकर भाग निकले. आरोपियों ने पेशाब करने का वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. जांच की जा रही है. सोनभद्र जिले में हुई कुछ दबंगों ने शक्तिनगर थाना इलाके के चिल्काडॉड गांव के रहने वाले आदिवासी लड़के के साथ बर्बरता की हद पार कर दी. पीड़ित युवक को लाठी, डंड़ों और लात घूसों ने बुरी तरह पीटा. उसके ऊपर पेशाब कर वीडियो बना लिया. उसके साथ मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.आरोपियों ने पीड़ित को बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा. जिसके बाद उसके अचेत होने पर उसे मृत समझकर भाग निकले. पीड़ित युवक को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि, यह मारपीट किस कारण हुई इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस जांच कर रही है.
एक आदिवासी लड़के को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, मुंह पर पेशाब कर बनाया वीडियो
