
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर हो गया है। एसटीएफ ने झांसी में असद और शूटर गुलाम को ढेर किया
अतीक अहमद के क्रिमिनल बेटे असद का एनकाउंटर कर दिया गया है। गुरुवार को झांसी में यूपी पुलिस और एसटीएफ ने उमेश पाल की हत्या करने वाले असद और उसके साथी शूटर गुलाम मोहम्मद को ढेर कर दिया। हत्यारे फरार चल रहे थे। एनकाउंटर करने वाली टीम का नेतृत्व STF के डीएसपी नवेंदु सिंह और डीएसपी विमल ने किया।
