
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम मंझना में जमुनिया वाले बाबा जी के मंदिर पर चल रही रामकथा में मैनपुरी से आए आचार्य विवेकानन्द पांडेय ने कथा के नवें दिन हनुमान जी एवं माता सीता से हुए संवाद, लंका दहन और भगवान राम द्वारा रावण उद्वार के प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कथाव्यास ने कहा कि भगवान राम के वनवास के समय सीता का हरण हो गया। भगवान हनुमान सीता की खोज करते-करते हुए लंका पहुंच गये। वहां पर माता सीता और हनुमान जी का संवाद हुआ और इसके बाद लंका दहन व रावण वध के प्रसंग सुनाये। अयोध्या लौटने के बाद राम राज्याभिषेक हुआ। यहीं पर राम राज्य की कल्पना साकार होने की शुभकामनाओं के साथ कथा ने विराम पाया। इस अवसर पर अतुल गंगवार, अभय सक्सेना, सतेंद्र प्रधान, इंदल गंगवार, पिंकू गोस्वामी, रत्नेश गोस्वामी, लकी, अग्रज, अक्षम, राजीव, गोपाल सक्सेना, पारस आदि उपस्थित रहे।
