
*ढाई-ढाई हजार रुपये की 47 परिवारों को दी आर्थिक सहायता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारी गर्मी के चलते बिजली के तारों का टूटना शुरु हो गया है। इसी दौरान विधानसभा भोजपुर के ग्राम झसी में खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन टूटकर खलिहान पर गिर पड़ी। जिससे गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर मदद के लिए पहुंचे समाजवादी पार्टी लोकसभा प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य ने पीडि़त 47 परिवारों को आर्थिक सहायता देकर मसीहा की भूमिका अदा की।
जानकारी के अनुसार भोजपुर के झसी गांव में हाईटेंशन तार टूटने से 300 से लेकर 400 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसानों की गरीबी में आटा गीला हो गया। पीडि़त किसानों के दुख में मसीहा के रुप में झसी पहुंचे सपा नेता लोकसभा प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य ने सभी किसानों को ढांढस बंधाया और धैर्य न खोने की अपील की। इसके साथ-साथ उन्होंने 47 परिवारों को 2500 रुपये की चेक देकर आर्थिक मदद की और आगे भी आवश्यकता पडऩे पर सहायता करने की बात कही। सपा नेता की पीडि़त किसानों के प्रति सद्भावना की हर तरफ चर्चाये हो रही है। वहीं पीडि़त परिवारों ने दुआओं से नवाजा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनदीप यादव डॉक्टर हरिनंदन.

