करहल विधानसभा के सेक्टर 31 में घर-घर मांगे वोट
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ करहल विधानसभा के सेक्टर 31 में जन सम्पर्क किया। बुधवार को जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव अपने साथी पदाधिकारियों के साथ बरनाहल ब्लाक में पहुंचकर उपचुनाव में जन सम्पर्क किया। करहल विधानसभा के प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह यादव से फर्रुखाबाद के समस्त नेताओं ने भेंटकर अपने सेक्टर की स्थिति से अवगत कराया। तेज प्रताप यादव संतुष्ट दिखे। साथ ही चुनाव कार्यालय पर पहुंचकर नेताओं से वार्ता की। पूर्व एमएलसी सुभाष यादव से मुलाकात की। सेक्टर ३१ के प्रभारी अशोक यादव के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के देहांत होने पर उन्हे सांत्वना दी। इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जितेंद्र सिंह यादव सिरौली वाले, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, अखिल कठेरिया, दिनेश यादव, डॉ0 मुनेश कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।
चन्द्रपाल यादव ने संगठन पदाधिकारियों के साथ करहल में किया प्रचार
