वॉलीबॉल फाइनल मैच में सीपी इंटरनेशनल व आर्मी पब्लिक स्कूल पहुंचा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल व सीपी इंटर नेशल स्कूल ने जगह पक्की की। दोनों टीम ट्राफी के लिए भिड़ेगी और सेमीफाइनल में आर्मी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीराम अग्रवाल शिक्षा निकेतन को हराया, जबकि सीपी इंटर नेशनल स्कूल ने जेएसएम इंटर कालेज को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। सीपी इंटरनेशनल स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। उपनिदेशक अंजू राजे और प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने हाथ मिलाकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। गुरुवार को तीसरे स्थान के लिए श्रीराम अग्रवाल शिक्षा निकेतन और जेएसएम कमालगंज के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। इसके बाद ग्रैंड फिनाले में सीपी इंटरनेशनल और आर्मी पब्लिक स्कूल आमने-सामने होंगे। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका डा0 मिथिलेश अग्रवाल ने बच्चों के खेलों में भाग लेने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाता है। अंजू राजे ने बताया कि खेल से छात्रों को नए-नए तरीके सीखने को मिलते हैं। इस आयोजन में निर्णायक की भूमिका निभाने वालों में अभिषेक शाक्य, सौरभ शर्मा, पुष्कर मिश्रा, शैलेंद्र कन्नौजिया, संजीव द्विवेदी, आस्था अवस्थी, अंजनी कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *