शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी द्वारा शमशाबाद के विकास खण्ड के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला कलार का शनिवार को 10:45 पर निरीक्षण किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक आरती चौहान व सहायक अध्यापक सोनी अनुपस्थित पायी गई। दोनों लोगों का हस्ताक्षर का कालम खाली था। जूनियर वर्ग के छात्रों की उपस्थिति कम पायी गई। प्राइमरी वर्ग में 46 बच्चों में 26 बच्चे उपस्थित थे। एमडीएम पंजिका अपूर्ण पायी गई। प्राथमिक वर्ग के एमडीएम पंजिका में अध्यापक व अन्य स्टाफ के हस्ताक्षर अपूर्ण पाये गये। शैक्षिक स्तर पर न्यून पाया गया। सफाई का अभाव मिला। स्पष्टीकरण लिया जायेगा। साथ ही 7 दिसम्बर शनिवार को डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी द्वारा शमशाबाद के प्राथमिक विद्यालय तुर्कीपुर का ढाई बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय स्टाफ अनुपस्थित मिला। सहायक अध्यापक मनोज शर्मा सीएल पर थे। सहायक अध्यापक सूफिया कक्षा में मोबाइल चलाती मिली। प्रधानाध्यापक मंजूश्री द्वारा बताया गया कि उनकी शिक्षक डायरी घर पर है। अन्य स्टाफ ने भी शिक्षक डायरी नहीं दिखायी। एमडीएम पंजिका में निरीक्षण के दिन छात्र संख्या दर्ज नहीं की गई थी। कक्षा 5 की छात्र उपस्थिति दर्ज नहीं थी। 84 बच्चों के सापेक्ष 67 बच्चे उपस्थित पाये गये। विद्यालय कार्यालय व परिसर में अत्याधिक गंदगी पायी गई। बच्चे तहसील व राज्यपाल का नाम नहीं बता पाये। शैक्षिक स्तर न्यून पाया, स्पष्टीकरण लिया जायेगा।
निरीक्षण में डायट प्राचार्य को दो विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था मिली न्यून
