फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात घर से निकले युवक शव सुबह रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। उधर से निकल रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन कालेज तलैया निवासी 25 वर्षीय अमित श्रीवास्तव पुत्र खुशीराम बीती रात लगभग 10 बजे अपने घर चाय पीकर निकला। सुबह तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश किया। सुबह लगभग 8.30 बजे उसका शव सातनपुर गाँव के निकट रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर उसके परिजन मौके पर आ गये। मृतक की माँ उमा देवी की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। मृतक 6 भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कादरी गेट आमोद कुमार, आईटीआई चौकी प्रभारी दीपक भाटी पुलिस के साथ मौके पर आ गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीती रात घर से निकले युवक का रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला शव
