नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के नवाबगंज स्थित जिला कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। साथ ही अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन को प्रशस्ति पत्र दिये गये एवं इस उपलक्ष्य पर एक मुफ्त स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसी भी फार्मासिस्ट का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (पी.पी.आर 2015) फार्मासिस्ट प्रेक्टिस रेग्युलेशन एक्ट 2015 उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट में बोला है सरकार पीपीआर 2015 को बहुत जल्द लागू करेगी। एस अवसर पर नीरज यादव जिलाध्यक्ष मैनपुरीए ने बताया फार्मासिस्ट को जिले में हो रही समस्याओं का जल्द.से.जल्द निस्तारण किया जायेगा। देवेश प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष फिरोजाबाद, डॉ0 धर्मेंद्र यादव, डॉ0 अर्पित कुमार यादव, जितेन्द्र कुशवाह, अर्जुन शुक्ला, विकास कुमार, चंद्रशेखर, घनश्याम राजपूत, पीताम्बर शाक्य आदि जिले के फार्मासिस्ट उपस्थित रहे
