बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मैनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर सगौनी गंगाधर निवासी कप्तान सिंह उम्र 59 वर्षीय पुत्र बुद्दूलाल अपनी पत्नी रानीदेवी को बाइक द्वारा पत्नी के पैर में दर्द की दवा लेने कम्पिल थाना क्षेत्र के गॉव भोगपुर जा रहे थे। जैसे ही वह कम्पिल-कायमगंज मार्ग कोतवाली कायमगंज के गॉव रायपुर चौराहे के पास पहुंच, तभी सामने से आरहे बाइक चालक पप्पू उम्र 45 वर्षीय पुत्र सत्यवीर निवासी बहेटी थाना उसैत जनपद बदायंू की आमने सामने बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से 108 एम्बूलेन्स के ई0एम0टी0 अनुपम पायलट, रवि शंकर ने तीनो घायलों को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *