फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में कचहरी परिसर में बैठक सम्पन्न हुई। अधिवक्ता सभा की बैठक को सम्बोधित करते हुए देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि मिशन 2027 में हमें सरकार बनानी है, लोगों को पीडीए से जोडऩे के लिए जागरुक किया गया। समाजवादी संगठन को गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में अत्याधिक मजबूत करने पर चर्चा हुई। अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुभाष चन्द्र शाक्य ने कहा कि भाजपा की सरकार में अधिवक्ताओं पर अत्याचार हो रहा है। साथ ही उन्होंने गाजियाबाद की घटना को लेकर निंदा की और कहा कि अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाये जा रहे है। जिस कारण अधिवक्ताओं में रोष है। संचालन जिला महासचिव सुनील कनौजिया ने किया। इस मौके पर रंजना कश्यप, यादव सिंह, राुहल कुशवाहा, प्रताप सिंह, आकाश शाक्य, अक्षय यादव, कुलदीप कुमार, पवन यादव, अमन वर्मा, अर्पणा मिश्रा, अमरजीत, प्रदीप यादव, कौशलेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
अधिवक्ता सभा की बैठक में लोगों को पीडीए से जोडऩे के लिए किया गया जागरुक
