नन्दकिशोर दुबे बने भाकियू श्रमिक जनशक्ति के जिला उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव की अनुमति पर जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि सर्वेश सिंह यादव ने नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम को संगठन में जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया है। नन्दकिशोर दुबे की बढ़ती लोकप्रियता एवं संगठन की समस्याओं का समाधान कराने के लिए वह प्रयासरत रहते थे। संगठन में जिला उपाध्यक्ष बनने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया और किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान के लिए निर्देशित किया गया कि वह सभी साथियों का सहयोग करेगें और किसानों की समस्यायें उठायेंगे। नन्दकिशोर दुबे ने क़हा वह किसान मजदूर भाईयों से जुडक़र हर मुद्दे को उठाकर समाधान करायेगें। तहसील में अधिवक्ताओं ने उन्हें पदाधिकारी बनने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *