चोरों ने बरपाया कहर… चार घरों के ताले तोडक़र लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत

महिला से भिड़ंत के बाद अज्ञात चोर टॉर्च छीनकर मौके से फरार
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात चोरों ने चार घरों के ताले तोडक़र लाखों की चोरी कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पसियापुर में बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोरों ने कहर बरपाया। बताते हैं यहां छोटे बड़े दो मजरे हैं दोनों मजरों में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकानों के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों के अनुसार सभी मकानो में ताले पड़े थे और भवन स्वामी बाहर है। बीते दिवस की रात्रि गांव के वेदपाल पुत्र नत्थू लाल के बंद पड़े मकान के ताले तोडक़र अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बताते हैं वेदपाल परिवार के साथ हिमांचल में मेहनत मजदूरी करने चले गये। जिससे उनके घर में ताला पड़ा था। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों में मुख्य गेट का ताला तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसी तरह घनश्याम पुत्र महाराम भी चंडीगढ़ में मेहनत मजदूरी कर रहे हैं। घर में ताला पड़ा था। चोरों ने घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसी तरह राम रतन पुत्र मैकू लाल के घर में भी अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट के ताले तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताते हैं रामरतन भी परिवार के साथ हिमाचल में मेहनत मजदूरी कर रहे हैं। वहीं इसी गांव की रहने वाली धनदेवी पत्नी श्री कृष्ण जो घर पर अकेली रह रही है, जबकि पुत्र अमर सिंह पानीपत में मेहनत मजदूरी कर रहा है। रात्रि 1.30 बजे के करीब अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोडक़र अंदर घुसने का प्रयास किया गया। खटपट की आवाज सुन महिला को शक हुआ, तो महिला जागी। टॉर्च जलाकर अंदर का नजारा देखा, तो अज्ञात चोर निकलकर भाग खड़े हुए। महिला जब तक दरवाजे के करीब पहुंची, तो अज्ञात चोर दीवार के सहारे छुप गए। जैसे ही महिला बाहर निकली अचानक अज्ञात चोरों ने हाथापाई करते हुए टॉर्च छीन ली और खेतों में फेंककर फरार हो गये। पूर्व ग्राम प्रधान बलराम सिंह ने बताया चाचा रामरतन के घर मेें अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। लगभग डेढ़ लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात व सामान चोरी कर लिया गया। शेष लोगों के घरों से क्या-क्या चोरी हुआ है। यह जानकारी पीडि़त परिवार के लोगों के आने के बाद ही होगी। वहीं ग्राम प्रधान नरसिंह ने बताया अज्ञात चोरों द्वारा चार घरों के ताले तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ कस्बा पुलिस को भी दी गई। पीडि़त महिला लक्ष्मी देवी के अनुसार दोपहर तक पुलिस कर्मियों द्वारा मौका मुआयना नहीं किया गया था। ग्राम प्रधान ने यह भी बताया जिन घरों के ताले तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया गया उन घरों के मुखिया बाहर हंै। सभी को सूचना दे दी गई। चोरी की घटना में कितना नुकसान हुआ है आने के बाद ही पता चल सकेगा। उधर अज्ञात चोरों द्वारा एक साथ चार घरों के ताले तोड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *