
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। दिल्ली से वापस लौटे मकान मालिक को अलमारी के ताले टूटे व उसमें रखा सामान गायब मिला। घर पर रह रहा किरायेदार फरार हो गया। पीडि़त ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी अनीस पुत्र मेंनुद्दीन ने थाने में दी तहरीर में दर्शाया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली गया था। मंगलवार को जब दिल्ली से आकर उसने देखा तो कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखी एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी पायल, सोने का पेंडल, पंद्रह हजार नगदी सहित लाखो का माल गायब था। अनीस ने बताया कि उसके मकान में किराये पर शाकिल रहता है और वे चोरी के बाद वह फरार है। सूचना पर कस्बा इंचार्ज प्रशांत कुमार ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीडि़त का आरोप है कि कस्बा इंचार्ज मामले को दबाने में लगे हुए है।
