निनौरा श्रंखलापुर में लोग गंदगी में जीने को मजबूर

कमालगंज समृद्धि न्यूज। जनपद फर्रुखाबाद के ब्लॉक कमालगंज के अंतर्गत गांव निनौरा श्रंखलापुर में लोग नालियों व गंदे पानी में निकलने को मजबूर एक ओर सरकार साफ-सफाई को लेकर दावा कर रही है| तो वहीं गांव के जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ती रही| आपको बताते चलें कि ग्राम निनौरा श्रंखलापुर मैं आप जिस गली में नजर डालेंगे तो नालियों का गंदा पानी ही नजर आएगा जिसकी वजह से गांव में कई प्रकार की बीमारियां फैल जाती हैं| जिसका शिकार गांव की भोली-भाली जनता हो जाती तो वही भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी स्वच्छ भारत मिशन योजना की धज्जियां उड़ाते अपनी लापरवाही के चलते जनप्रतिनिधि व कर्मचारी वही ग्रामीणों का कहना है कि साफ-सफाई को लेकर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है जब किसी जिम्मेदार से कहो तो कोई साफ-सफाई को लेकर ध्यान नहीं देता है| और इस गंदगी की वजह से हम गांव वाले कई बार बीमारियों से गिर चुके हैं और आए दिन हमारे बच्चे भी बीमार हो जाते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *