89 PCS अधि‍कार‍ियों को म‍िला 6600 ग्रेड पे

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की सरकार ने 89 PCS अधिकारियों को पांच वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी करने पर समय वेतनमान देने का निर्णय लिया है। इन अधिकारियों को 5400 ग्रेड पे के स्थान पर 6600 ग्रेड पे मिलेगा। इनमें से पांच अधिकारी ऐसे हैं जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलने के कारण उन्हें बढ़ा हुआ ग्रेड पे नहीं मिल पाया था। इन अधिकारियों की विभागीय कार्रवाई दंड मिलने के साथ अब समाप्त हो चुकी है। एक अधिकारी तो प्रतापगढ़ जिले से सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। नियुक्त विभाग ने गुरुवार को इन अधिकारियों की वेतन बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए। बढ़ा हुआ वेतनमान सबको अलग-अलग देय तिथि से दिया जाएगा।  नए वर्ष में 70 से अधिक आइपीएस अधिकारि‍यों की पदोन्नति तय हो गई है। इसे लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोज‍ित की गई। इस दौरान कई नामों पर चर्चा हुई। बैठक में वर्ष 1992 बैच के आइपीएस एडीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा को सबसे पहले डीजी के पद पर पदोन्नत किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। डीजी सीबीसीआइडी के पद पर तैनात एसएन साबत के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद दीपेश जुनेजा को डीजी के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इनके साथ ही आठ एडीजी को डीजी बनाया जाएगा। वरिष्ठता क्रम के अनुसार, एडीजी के पद पर पदोन्नति के लिए जिन तीन नामों पर सहमति बनी है। उनमें गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह व लखनऊ के आइजी प्रशांत कुमार और एटीएस के चीफ नीलाब्जा चौधरी के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *