आज तक नहीं देखे होंगे इतना बड़ा और फुर्तीला अजगर, खड़े-खड़े नाप दी पेड़ की लंबाई

इस दुनिया में सांपों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं। जिनमें से कुछ अपने जहरीले होने की वजह से जाने जाते हैं तो कुछ अपने विशालकाय शरीर की वजह से। हाल में एक ऐसे ही विशालकाय सांप का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रहा है। जिसमें सांप की लंबाई देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। दरअसल, उस सांप की लंबाई एक पेड़ की लंबाई जितनी थी। जिसे उसने खड़े-खड़े होकर ही नाप दिया। 

बांदा: अजगर से जुड़ी आपने कई कहानियां सुनी होंगी और कई वीडियो भी देखे होंगे. शायद कभी न कभी रियल में भी अजगर देखे होंगे. लेकिन यूपी के बांदा जिले के अजगर को देखने के बाद शायद आप आज तक देखे गए सभी अजगरों को भूल जाएंगे और अब जब कभी अजगर का नाम आएगा तो यही अजगर आपकी नजरों के सामने दिखेगा. यहां एक विशालकाय अजगर देखने को मिला है. अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग जितना मजे से इसके वीडियो को देख रहे हैं उतना ही लोगों में इस अजगर को लेकर डर भी है. वीडियो के वायरल होने पर जैसे-जैसे लोगों को इस अजगर के बारे में पता चल रहा है लोगों का डर भी बढ़ रहा है. घबराए लोग अजगर को पकड़ने की मांग कर रहे हैं. आमतौर पर आपने अजगर को या तो पड़े हुए या बहुत धीरे-धीरे रेंगते हुए देखा होगा. बांदा में निकला विशाल अजगर काफी फुर्ती से एक पेड़ पर चढ़ता हुआ भी दिख रहा है. पेड़ की लंबाई करीब 10-12 फुट रही होगी और ऐसे में वह सांप उसकी बराबरा में खड़े होकर उस पर चढ़ जाता है। जैसे ही वह सांप पेड़ पर चढ़कर लिपट जाता है, वैसे ही उसके शरीर का बाकी हिस्सा पेड़ से लटकने लगता है। जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना बहुत मुश्किल हो रहा है।

अजगर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल 

बता दें कि बांदा जिले के अदरी गांव में स्थित खेतों में काम कर रहे किसानों और उनके बच्चों ने अचानक एक विशाल अजगर को पेड़ पर चढ़ते हुए देखा. इसकी खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई. किसानों ने तुरंत इस अजगर का पीछा करना शुरू कर दिया और कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अजगर का वीडियो गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बन चुका है. वीडियो में साफ देख सकते हैं कि अजगर अपनी पूरी लंबाई के साथ बड़ी फुर्ती से एक पेड़ पर चढ़ते हुए दिख रहा है. अजगर को देखकर किसानों और उनके बच्चों में दहशत फैल गई. आसपास के इलाकों के लोग भी इस घटना के बाद से डरे हुए हैं.

गांव में लोग शाम होते ही घर के अंदर हो जाते हैं कैद

जानकारी के लिए बता दें कि अजगर के वीडियो को देखने के बाद लोग अब शाम होते ही अपने बच्चों और जानवरों को घरों में बंद कर दे रहे हैं. यहां तक कि किसान बुवाई के समय अपने खेतों में पानी देने से भी डरने लगे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं रात में उनका सामना इस विशाल अजगर से ना हो जाए.

सांप को देख हैरत में डूबे लोग

इस वायरल वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने X हैंडल @susantanda3 से शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- “भारत के जंगल में एक और दिन, इतना विशाल सांप कि इसके नाम रिकॉर्ड दायर हो जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *