समृद्धि न्यूज। प्रदेश अध्यक्ष के चनुाव के लिए पार्टी नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को यूपी में केंद्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष जनवरी के चौथे सप्ताह में मिलने की उम्मीद है।
पीयूष गोयल की देखरेख में ही प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। पार्टी ने पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय को चुनाव अधिकारी बनाया। उनके साथ हर क्षेत्र से एक सह प्रभारी नियुक्त किया गया। फिर राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक और संजीव चौरसिया व संजय भाटिया को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष को यूपी का केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए पीयूष गोयल यूपी केंद्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त
