श्री मंगला गौरी सेवा समिति के सामूहिक विवाह में 17 जोड़े हुए एकदूजे के

आशीर्वाद के साथ किया गया विदा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री मंगला गौरी सेवा समिति द्वारा गुरुगांव देवी मंदिर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 17 जोड़े दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा0 मिथलेश अग्रवाल ने वर-वधुओं को सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को दहेज के रुप में गृह उपयोगी सभी सामान दिया गया।
श्री मंगला गौरी सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में आचार्य शिव नारायण तिवारी द्वारा समस्त वैवाहिक संस्कार सम्पन्न कराये गये। अंजलि संग सौरभ, चित्रा संग सुरेश, नीरू संग चक्रवाल, गौरी संग विपिन, फूलमती संग अनिल, दीपमाला संग विकास, रोशनी संग बबलू, मुस्कान संग उपेन्द्र, बंदना संग यशांत, रानी संग शिवा, काजल संग अमित, चांदनी संग राहुल, अन्नू संग शिवम, अंजली संग रिषभ, अल्का संग अरुण, मुस्कान संग विकास, प्रियंका संग विकास का पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह का अद्भुत नजारा उस समय देखने को मिला 17 दूल्हे सामूहिक रुप से घोड़ों पर सवार होकर बैंड बाजों के साथ अपनी-अपनी दुल्हनियों ब्याहने आयी। गाजे-बाजे के साथ निकली सामूहिक विवाह की यात्रा अद्भुत रही। दोस्तों ने बैंडबाजों पर जमकर नृत्य किया। सामूहिक विवाह देखने के लिए मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचने पर बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। सामूहिक रुप से जोड़ों ने एक दूसरे को बरमाला पहनाई। मंडप के नीचे सामूहिक विवाह वेद मंत्रों उच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। समिति के पदाधिकारियों के लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। दूल्हों को उपहार में अलमारी, बैड, बर्तन, डे्रसिंग टेवल, रजाई-गद्दा, गैस-सिलेण्डर एवं वधुओं के श्रंृगार का सभी सामान भेंट स्वरुप प्रदान किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अनूप चैरसिया, कार्यक्रम संयोजक अनूप गुप्ता, सचिव अरविन्द गुप्ता, गोपाल कश्यप्, नवनीत कनौजिया, मुन्नालाल वाष्णेय, अंकित कुमार गुप्ता, लकी कश्यप, संजय सक्सेना, सचिन यादव, सोनी गुप्ता, गौरव तिवारी सीपू, गोकुलेश सक्सेना, सर्वेश, अभिषेक, अमन गुप्ता, पंकज गुप्ता, मनू गुप्ता, प्रदीप बाबू, विजेन्द्र श्रीवास्तव, लोकेश सक्सेना, अरुण त्रिवेदी, बबलू राठौर, सुनील गुप्ता आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया। सामूहिक विवाह में सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *