फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मकर संक्रांति के पर्व पर भारत विकास परिषद की ओर से बढ़पुर स्थित प्लस कम्प्यूटर पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मुन्नालाल यादव द्वारा वैदिक रीति रिवाज से हवन पूजन किया गया। साथ ही मकर संक्रांति पर्व का उद्देश्य बताया गया। सनातन धर्म में मकर संक्रांति पर्व का महत्व है। इस पर्व पर दान पुण्य करने से परिवार में सुख समृद्धि आती है और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था बढ़ती है। सनातन धर्म में मकर संक्रांति पर्व आस्था का प्रतीक है। इस दिन लोग स्नान करते है और दान पुण्य कर पुण्य कमाते है। जगह-जगह भण्डारे आयोजित होते है। खिचड़ी भोज के दौरान राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान भारत विकास परिषद के अध्यक्ष केएस कुशवाहा, संयोजक बृजेश गंगवार, अमित राठौर, राजीव कनौजिया, पूनम मौर्य, सुमन गुप्ता, अनूज चौहान, प्रफुल्ल अग्रवाल ने प्रसाद वितरित कराया।
मकर संक्रांति पर भाविप व भारत स्वाभिमान द्वारा वितरित की गई खिचड़ी
