अज्ञात कल्पवासी ने लींकेज गैस सिलेंडर पुल के नीचे फेंका

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कब्जे में लिया
बड़ा हादसा होना से टला, मेला प्रभारी भी टीम के साथ पहुंचे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा के पावन तट पर आबाद मेला श्रीराम नगरिया पांचाल घाट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। किसी अज्ञात कल्पवासी के द्वारा गैस रिसाव करता हुआ सिलेंडर पुल के नीचे फेंक दिया गया। जिसके पास से रास्ता भी निकलता है। मेला परिसर में जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाते समय जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल की नजर गैस सिलेंडर पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल ही वहां पर कल्पवास कर रहे लोगों को हटाया एवं रास्ते से गुजर रहे लोगों को रोका गया। मौके पर उपस्थित कल्पवासी के द्वारा सिलेंडर की गैस रिसाव को रोका गया। नमामि गंगे टीम के सदस्य अनुज कुमार के द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर को अपने कब्जे में लिया। निहारिका पटेल एवं उनकी टीम के द्वारा उपस्थित लोगों को सिलेंडर एवं अन्य अग्नि यंत्र प्रयोग करने एवं ऐसी कोई भी घटना के लिए तत्काल प्रशासन को सूचना देने के लिए अवगत कराया गया। उन्होंने सभी को इमरजेंसी नंबर भी उपलब्ध कराया। जिस जगह पर घटना घटित हुई वहां पर कई लोगों की राउटियां बनी हुई है। उपस्थित लोगों ने सिलेंडर के बारे में जानकारी न होने से मना कर दिया। ज्ञात है कि विगत वर्ष भी एक बड़ा अग्निकांड हादसा हो चुका है। जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। ऐसे में मेला परिसर में किसी भी तरह की कोई भी घटना न घटने पाए इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर नमामि गंगे टीम के सुमित कुमार, विकास कुमार, हिमांशु, प्रियांशी, नेहा, आयुष राठौर, जानवी मिश्रा, रचना गुप्ता एवं अन्य लोगों उपस्थित रहे। फायर ब्रिगेड की टीम में बीएल यादव, भंवर सिंह, दीपक वर्मा, सोहेल अहमद, चालक सत्य प्रकाश और मेला प्रभारी संजय कुमार राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी के द्वारा यह साहसिक कार्य करते हुए मेला में एक बड़ी घटना घटने से रोका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *