ग्राम पंचायत हलिया व अहुगी कला में आयोजित ग्राम चौपाल में एडीओ एसटी व ग्राम सचिव व प्रधान ने सुनी समस्याएं

हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय विकास खंड क़े ग्राम पंचायत हलिया व अहुगी कला में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान व एडीओ एसटी ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया है ग्राम चौपाल में पेंशन, आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय की मांग ग्रामीणों ने रखी ग्राम पंचायत हलिया में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्राम सचिव कौशलेन्द्र राय व ग्राम प्रधान शिवबाबू सेठ ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुना जिसमें पेंशन, आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय की मांग और पात्र लोगो का अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने व हर घर नल जल योजना क़े तहत पनिहवा, बसकुड़िया, कुबरा, चिनिहवा, कसीहवा, हॉस्पिटल रोड़, गरेर सहित हर मजरो को संत्रिप्त कराने की मांग ग्रामीणों ने रखी जिसमें सचिव व ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया है इसी प्रकाऱ ग्राम पंचायत अहुगी कला में आयोजित ग्राम चौपाल में एडीओ एसटी मनोहर लाल एडीओ हरिओम बिंद ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जिसमें पेंशन, आवास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, शौचालय की मांग को ग्रामीणों ने रखी जिसमे एडीओ एसटी ने ग्रामीणों की मांग को पूरा करने का भरोसा दिया है इसके बाद ग्राम पंचायत में कराये गये विकास कार्यों का एडीओ एसटी ने स्थलीय निरीक्षण किया है इस संबंध में एडीओ एसटी मनोहर लाल ने बताया की ग्राम पंचायत हलिया व अहुगी कला में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, शौचालय, की मांग को रखा मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है इस दौरान,सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश अग्रहरी,प्रसाद ,अहमद रजा, रामलोचन मौर्य, राम नारायण सोनी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *