बंद पड़े पार्टरी उद्योग का निरीक्षण करने पहुंची डीएम

चुनार (मिर्जापुर): वर्षों से बंद पड़े पार्टरी उद्योग को नया रूप देने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन पार्टरी उद्योग पहुंची और कहा की 50 लाख शासन से स्वीकृत प्रदान हुई है जिसे एक हफ्ते के अंदर कार्य को प्रारंभ कर दिया जाएगा और 6 माह के अंदर पार्टरी उद्योग को चालू कर दिया जाएगा पार्टी उद्योग चालू होने से यहां का व्यापार बढ़ेगा और आय का स्रोत भी होगा। यह पार्टी उद्योग का प्रांगण करीब 5 बीघा में गवर्नमेंट पार्टरी डेवलपमेंट फैला हुआ है।
जिसका रखरखाव काफी दैनिय स्थिति में है।
जिसको नए रूप में 50 लाख मे का नया टर्मिनल सेट लगाया जाएगा जो जल्द ही पूर्ण रूप लेगा
काफी दिनों से जनता की मांग पार्टरी उद्योग को चालू करने की रही है।
इस दौरान पूर्व नगर पालिका चेयरमैन व जिला सहकारी के अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा ने डीएम महोदय से कहा कि यहां पर सड़क के किनारे दुकानदारों के लिए दुकान बनाकर आवंटित किया जाएगा तो इसे पार्टी उद्योग की आय भी बढ़ेगी लोगों को दुकान आवंटित होने से दीपावली के समय दो माह लोग दुकान लगाकर मूर्तियों की बिक्री करते हैं जिससे उनकी भी आय बढ़ेगी। इस पर डीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर को कहा कि जमीन कोई नपी कर दुकान का नक्शा बनाकर आप हमें भेजें।
इस दौरान डीएम ने चुनार एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को कहा की पार्टरी के पीछे पहाड़ पर बसे लोगों को नोटिस देकर खाली कराने को कहा।
इस दौरान यूपी प्रोजेक्टर मैनेजर हरिशंकर गुप्ता व सहायक प्रोजेक्टर मैनेजर वीरेंद्र कुमार राही मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *