सडक़ सुरक्षा संगोष्ठी में एआरटीओ ने छात्रों को किया जागरुक

 प्रतियोगिताओं हेतु प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर बनाये गये नोडल अधिकारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एमआईसी फतेहगढ़ में प्रधानाचार्य द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के साथ एनसीसी कैडेट्स तथा छात्रों को सडक़ सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के अन्तर्गत म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य लेफ्टि0 गिरिजाशंकर को जनपद स्तर पर सडक़ सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे भाषण, क्विज तथा चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगिता के आयोजन करने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह द्वारा नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिसके अनुपालन में प्रधानाचार्य गिरिजाशंकर द्वारा विद्यालय में छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्स के साथ सडक़ सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। एआरटीओ का माल्यार्पण कर प्रधानाचार्य गिरजा शंकर ने सम्मानित किया। संचालन डा0 दिनेश चंद्र ने किया। प्रवक्ता प्रदीप कुमार जायसवाल व विश्व प्रकाश दीक्षित तथा डॉ0 दिनेश चंद्रा ने सडक़ सुरक्षा से संबंधित छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न जानकारियां दी तथा जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यद्यपि हम सभी जागरूक हैं, फिर भी हर वर्ष जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी दुर्घटना में कमी नहीं हो रही है, जिसका कारण है आम जनमानस का जागरूकता संबंधी नियमों का पालन न करना, गंभीरता से ना लेना जिसके चलते सडक़ पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। हाल ही में प्रकाश में आ रहा है कि चाइनीज मांझे से नवयुवक पतंग बाजी करते हैं जिससे कई प्रकार की दुर्घटनाएँ घटित हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि चाइनीच मांझा बंद किया जाये। जो लोग उनका पालन न करें उन पर कड़ी कार्यवाही की जाये। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने एनसीसी कैडेट्स को सडक़ सुरक्षा हेतु संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र तथा एनसीसी कैडेट्स समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करें। जिससे जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। शासन द्वारा निर्देश प्रदान किए गए हैं कि तमाम उन्होंने बताया जागरूकता फैलाने के बावजूद भी पढ़े-लिखे समाज के लोग उसका अनुसरण नहीं कर रहे हैं। साथ ही सडक़ सुरक्षा की शपथ दिलायी गई। इस मौके पर शिक्षक मयंक रस्तोगी, अरविंद कुमार, अशोक कुमार कठेरिया, रामेश्वर दयाल, प्रबल प्रताप सिंह, निरुक्त मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *