फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें माध्यमिक एवं डिग्री स्तर के प्रतियोगियों ने प्रचार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्काउट मास्टर स्वीप कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा और जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार द्वारा किया गया। माध्यमिक स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन दीपिका राजपूत एवं डिग्री स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ0 शिल्पी सिंह ने किया। डॉक्टर आलोक बिहारी लाल शुक्ला मौजूद रहे। निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, पतंग प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगितायें सम्पन्न हुई। निर्णायक के रूप में स्काउट मास्टर राजकुमार, वैभव सोमवंशी, प्रदीप यादव, अर्पण शाक्य, गौरव शाक्य, पुष्कर मिश्रा, रावेंद्र सिंह, अनुराग चतुर्वेदी, गाइड कैप्टन वीना गौतम, पुष्पा सिंह, भारती मिश्रा, सीमा सिंह, हिमलेश शाक्य, आदेश गंगवार, निर्वाचन कार्यालय से निर्मल सक्सेना ने प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। विजेता प्रतियोगियों को प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। समस्त प्रतिभागी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्मानित किए जाएंगे। इस अवसर पर सभी को मतदाता जागरुकता की शपथ भी दिलाई जाएगी।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
