सड़क सुरक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है: अरविन्द कुमार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत सरकार के मंत्रालय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के आदेश के अनुक्रम में कार्यकारी संगठन मदर निर्मला फाउण्डेशन उ0प्र0 के द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु सेमिनार/जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम गतिविधि का आयोजन गुरुवार को को सेठ कन्हैयालाल रामशरन रस्तोगी इण्टर कॉलेज एवं राजकीय इण्टर कॉलेज बालक फर्रुखाबाद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेठ कन्हैयालाल रामसरन रस्तोगी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी एवं राजकीय इण्टर कॉलेज बालक के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा उपस्थित बालकों एवं किशोरों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को शत-प्रतिशत अपनाने हेतु जागरूकता के माध्यम से प्रतिबद्ध किया गया। रस्तोगी इण्टर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के सहायक डॉ0 यशवन्त सिंह द्वारा कार्यक्रम के आयोजन में भव्यता प्रदान की गई। उपस्थित बालकों एवं किशोरों द्वारा स्काउट ताली के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को हर्ष से विभोर कर दिया। कार्यक्रम समन्वयक अरविन्द कुमार द्वारा कहा गया कि सड़क सुरक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें इस जिम्मेदारी का मन, वचन और कर्म से अनुशरण करना चाहिये। कार्यक्रम सहायक इकबाल बहादुर द्वारा किशोरों को तेज रफ्तार वाहन न चलाने की हिदायत देकर जनपद में हुई मार्ग दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में बताया गया। कार्यक्रम के प्रभारी एवं चाइल्डलाइन 1098 के इकाई निदेशक डॉ0 जितेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा जनपद में हुई मार्ग दुर्घटनाओं के आंकड़ों को बताते हुये अबुधावी में हो रही मार्ग दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में उदाहरण देते हुये कहा गया कि किशोरावस्था एक वेगवय अवस्था होती है। इस वर्ग आयु में ही हमें स्वयं पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को पालन करने एवं कराने में बालहठ से सहायक है। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी बच्चे यह प्रण कर लें कि सड़क पर आते जाते समय हम स्वयं यातायात नियमों का पालन करते हुये आने जाने वाले दो पहिया वाहनों पर बगैर हेलमेट बैठे लोगों को हेलमेट के लिये टोंकना चालू कर देंगें तो निश्चित ही हमारे समाज में यातायात के नियमों के प्रति परिवर्तन आना शुरू हो जायेगा। जीआईसी बालक के प्रवक्ता सुनील कुमार आर्य द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देते हुये विद्यालय में साइकिल से आने वाले विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने के लिये कहा गया।
कार्यक्रम के परियोजना निदेशक सड़क सुरक्षा सांस्कृतिक प्रभाग एमएनएफ अल्ताफ अली एवं परियोजना निदेशक सड़क सुरक्षा एमएनएफ रजनी चतुर्वेदी, सहायक मणि मिश्रा द्वारा विचार प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में राजवीर सिंह, नागेन्द्र पाल सिंह, स्काउट के गजेन्द्र सिंह, किरन वर्मा, पारूल स्वर्णकार, अनिल कुमार वर्मा, आलोक कुमार, अनिल कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *