डीसीएम की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत


कंपिल/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। डीसीएम की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों ने डीसीएम को चालक सहित अटैना घाट पुल पर दबोच लिया।
कंपिल अटैना मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बदायूं की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को गांव इकलहरा के निकट डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। चालक डीसीएम लेकर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस व 112 न पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया। कुछ समय बाद थाने पहुंचे स्वजनों ने युवकों की पहचान थाना शमशाबाद के गांव हंसापुर गौराईपुर निवासी रघुनन्दन के १८ वर्षीय पुत्र आदेश व अहिवरन के २० वर्षीय जय शरन के रूप में की। मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मौत की खबर पर आदेश की मां रामकुमारी व जयशरन की मां गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आदेश भाई आलोक, रोहित, बहिन रवीना में दूसरे नंबर व जयशरन भाई बृजलाल व अमन में दूसरे नम्बर का था। स्वजनों ने बताया जय शरन पैर के दर्द की दवाई लेने जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर अटा में गया था। थाना प्रभारी आर0के0 सिंह ने बताया शवों का पंचनामा भरकर को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *