टेंपो खड्ड में पलटने से डी फार्मा के छात्र की मौत

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला देखकर टेम्पो से लौट रहा छात्र टेंपो खड्ड में पलटने से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी 22 वर्षीय प्रमोद पाल पुत्र हिमांशु पाल अपने दोस्त चंद्रास पुत्र हिरदेश, मोहित पाल पुत्र अरविंद पाल तथा साहिल पुत्र शराफत निवासीगण किदवई नगर के साथ रात्रि करीब ८.३० बजे मेला रामनगरिया देखने गया था। मेला देखकर वह टेंपो से वापस लौट रहा था। उसी दौरान इटावा-बरेली हाईवे पर पिपरगाँव के निकट अज्ञात वाहन के कट लगने से टेंपो सडक़ किनारे गड्ढ में जा गिरा। साथ गये दोस्तों ने उसे गंभीर हालत में खड्ड से निकाल कर आवास विकास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी एक बहन 13 वर्षीय स्वभा है। मृतक डी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। मृतक की माँ सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मेला देखकर वापस आते समय प्रभात ढाबा में 200 मीटर दूरी पर अज्ञात वाहन के कट लगने से ऑटो सडक़ किनारे गड्ढे में जा गिरा। मित्रों ने खाई को निकाल कर आनन-फानन में बघार स्थित मेडिकल कॉलेज में ले गये। जहां डाक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन ने बताया कि मृतक को वह आवास विकास तिराहे पर स्थिथ सिटी हॉस्पिटल ले गए वहां डॉक्टरों ने हिमांशु पाल को मृतक घोषित कर दिया। साहिल, रोहित, चंद्रास को हल्की फुल्की चोटें आई। मृतक के परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। तथा न ही किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही चाहते है। मृतक पिता प्रमोद पाल मोहम्मदाबाद चौराहे पर चाय का खोखा चलते हंै। मृतक अपने घर का अकेला पुत्र था एक 13 वर्षीय बहन स्वभा है। मृतक का ओम प्रकाश इंस्टिट्यूट से डी फार्मा सेकंड ईयर कर रहा था। मृतक की माता सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *