मुरादाबाद में नौसिखिया ड्राइवर ने कार से 5 छात्राओं को रौंदा:एक बोनट में फंसी, गाड़ी कुचलती चली गई; पिता बोले- ये हत्या की कोशिश मुरादाबाद में शुक्रवार तेज रफ्तार कार चालक ने 12वीं की 5 छात्राओं को रौंद दिया। हादसे में छात्राएं उछलकर कई मीटर दूर गिरीं। एक छात्रा कार के बोनट में फंस गई।
मुरादाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नौसिखिया कार चालक ने पांच छात्राओं पर गाड़ी चढ़ा दी. 100 की स्पीड में गाड़ी चलाई जा रही थी. टक्कर इतनी तेज थी कि छात्राएं कई फीट दूर जाकर गिरीं और एक लड़की तो बोनट पर अटक गई और उसे गंभीर चोटें आई हैं. परिजनों का आरोप है कि जानबूझकर छात्राओं पर गाड़ी को चढ़ाया गया. दो छात्राओं की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. वहीं, सभी घायल लड़कियों को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
कार चालक को पुलिस को हवाले कर दिया गया है. घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में हुई है. यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे रामगंगा विहार में गोल्डन गेट और आनंदम सिटी हाउसिंग सोसाइटी वाली रोड पर हुई हाई स्ट्रीट से कुछ पहले हुआ है. सभी छात्राएं शिरडी साईं स्कूल के 12वीं की बताई जा रही हैं. जानकारी के मुताबिक, कार में पांच युवक बैठे थे. घटना के बाद इनमें से चार युवक फरार हो गए हैं. वहीं बलेनो कार में बैठे एक युवक शगुन को हिरासत में लिया गया है. वहीं, लक्ष्य परेजा, दिव्यांशु, उदय, कौशिक यश सिरोही भाग गए हैं, इस हादसे के सम्बंध मे एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने की पुष्टि की है कि सुगम नाम का लड़का बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कार चलाना सिख रहा था जिसने 5 से 6 बच्चियों को टक्कर मारी है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेंगे. 4 छात्राओं की हालत स्थिर है और 1 की हालत गंभीर है.
