फतेहपुर: पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लेने का जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर गंभीर आरोप

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पर बांदा जिले के एक भाजपा नेता ने 50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है. पीड़ित भाजपा नेता ने संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि, उन्हें संगठन में उचित दयित्व और पद दिलाने के नाम पर फतेहपुर के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने 50 लाख रुपये पार्टी फंड में जमा करने को लिए थे. उनका आरोप है कि, उन्होंने पार्टी फंड में जमा न करके अपने पास रख लिए हैं. हालांकि जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने शिकायत को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि, ये मेरी छवि को धूमिल करने की विरोधियों की साजिश है. अजित कुमार गुप्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज दर्ज कराएंगे. वहीं बांदा बीजेपी नेता अजित कुमार गुप्ता की ओर से पार्टी नेता को लिखी गई चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फतेहपुर जिले में भी सियासी हलचल तेज हो गई है. राजनितिक गलियारे में जिला अध्यक्ष पर 50 लाख रुपये पार्टी के चंदे की रकम दबाने के आरोप पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कानपुर-बुंदेलखंड के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजित कुमार गुप्ता ने पत्र में आरोप लगाया है कि कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के जरिए पार्टी फंड में 50 लाख रुपये जमा करने को कहा गया था. ये बात भी हुई थी कि संगठन में भी उचित दायित्व दिलाया जाएगा. उनका आरोप है कि फतेहपुर के जिलाध्यक्ष ने पार्टी व मेरे साथ विश्वासघात किया है. पार्टी के नाम पर वसूली करने वाले नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही कहा है कि न्याय नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई भी करूंगा.

बीजेपी ने जारी किया कारण नोटिस

बीजेपी प्रदेश संगठन की तरफ जारी कारण बताओ का फतेहपुर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को 7 दिन को अंदर जवाब देने को कहा गया है. इसमें आगे कहा गया है कि समय पर स्पष्टीकरण और संतोषजनक जवाब ना देने पर पार्टी के जरिये अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी. इसके अलावा पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. फतेहपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर लगे आरोपों की जांच के जिन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, उसमें बीजेपी प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता और राम प्रताप सिंह चौहान और प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी को सदस्य बनाया गया है. इस वायरल चिट्ठी ने बीजेपी प्रदेश आलाकमान के भी हाथ पांव खड़े कर दिए थे.

प्रकाश पाल ने किया पलटवार

इसके बाद प्रकाश पाल ने बताया कि चिट्ठी के वायरल होने के बाद पूरा मामला शीर्ष नेतृत्व की जानकारी में हैं, क्योंकि चिट्ठी में हमारे शीर्ष नेता राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के नाम पर वायरल हुई है और उन्हीं से शिकायत को गई है. जिसके बाद पार्टी नेतृत्व की ओर से तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है. बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि इस मामले में सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जाएगी. प्रकाश पाल की तरफ से कहा गया है कि आरोप लगाने वाले अजीत कुमार गुप्ता और इस आरोप में फंसे फतेहपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को एक साथ शीर्ष नेतृत्व के समाने बुलाया गया है. यहां दोनों की ही बात को सुना जाएगा. हकीकत जानने के बाद पार्टी इस प्रकरण में उचित कार्यवाही करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *