शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। खरीदारी करने बाजार जा रहे युवक के साथ दबंगों ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमली दरवाजा निवासी इदरीश पुत्र रईस अंसारी ने मोहल्ले के ही सारिक कुरेशी, कैफ कुरैशी तथा अजीम कुरैशी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें दर्शाया कि सोमवार की सुबह जरुरी सामान की खरीदारी के लिए बाजार जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर आरोपियों ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने बताया कि कैफ कुरैशी ने लोहे की राड मेरे सिर पर मार दी। जिससे मेरा सिर फट गया। आसपास के लोगों ने बचाया। आरोपीगण जानमाल की धमकी देकर भाग गये। पीडि़त के अनुसार दो दिन पूर्व भी दबंगों ने गाली-गलौज किया था। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
बाजार जा रहे युवक को दबंगों ने पीटा
