पान थूकने के चक्कर में बस में भिड़ी मैजिक, पांच घायल

विंध्याचल (मिर्जापुर)। कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा चैकी अंतर्गत मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर पर स्थित अकोढी गांव के सामने सोमवार को तड़के तीन बजे प्रयागराज में महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहा मैजिक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया। जिसमें मैजिक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। झारखंड के करपाडी गांव से एक बस एवं एक मैजिक गाड़ी से प्रयागराज महाकुम्भ स्नान करने के लिए जत्था रवाना हुआ था। सोमवार को भोर में करीब तीन बजे अकोढ़ी गांव के समीप मैजिक चालक पान की पीक थूकने लगा। इसी बीच मैजिक की बस में टक्कर हो गई। जिसमें 50 वर्षीय राम सुमेर विश्वकर्मा, 70 वर्षीय दुर्गावती, 75 वर्षीया चंद्रिका देवी, 70 वर्षीय धन कुमारी देवी और 60 वर्षीया सूर्यमणि घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में एंबुएंलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राम सुमेर की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। अष्टभुजा चैकी प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि मैजिक गाड़ी एवं बस की टक्कर की घटना की कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *