लोक अदालत के लिए राजस्व, फौजदारी, प्रकीर्ण वाद के 146544 मामले चिन्हित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 8 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक मंगलवार को जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के निर्देशन में प्रशासनिक मामलों की बैठक नोडल अधिकारी/अपर जिला जज अभिनीतम उपाध्याय की अध्यक्षता में विश्राम कक्ष में सम्पन्न हुई। संचालन अपर जिला जज सचिव संजय कुमार ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व, चकबंदी, लघु, फौजदारी, विद्युत विभाग संबंधित अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। राजस्व वाद के अब तक 272 मामले, फौजदारी वाद 780 , प्रकीर्ण वाद 145492 मामले कुल 146544 मामले चिन्हित किये जा चुके है। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, अनवर हुसैन आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *