पावर एंजिल सशक्तिकरण व नेतृत्व क्षमता का ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण शुरु

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीआरसी राजेपुर में मंगलार को स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत पावर एंजिल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने हेतु दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के एक-एक शिक्षक को सुगमकर्ता के रूप में प्रशिक्षित किया जाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ राजेपुर खंड शिक्षाधिकारी अनूप कुमार एवं जनपद की मीना मंच नोडल राष्ट्रीय पुरुस्कृत भारती मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मीना मंच के अंतर्गत तीन पावर एंजिल को सशक्त बनाना है। इस हेतु आप सभी अपने-अपने विद्यालय में मीना कॉर्नर बनाएं तथा प्रत्येक शनिवार को मीना मंच से संबंधित गतिविधियों को अवश्य कराएं। भारती मिश्रा ने मीना मंच के गठन के बारे में बताया तथा मीडिया द्वारा भ्रामक प्रचारकों के बारे में सजगता से प्रचार करने की ओर ध्यान आकृष्ट किया। ट्रेनर सुनीता चौहान ने मीना पंचायत व मीना के कार्य के बारे में विस्तार से बताया। ट्रेनर सुधा वर्मा ने विभिन्न सामाजिक सोचो पर चर्चा की। पूनम ओझा ने मीना कार्रवाई पंजिका के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर रेखा, रेखा अवस्थी, विनीता अवस्थी, पारुल, सीमा, आशीष मिश्रा, शिव कुमार सिंह, ज्ञान सिंह, प्रवेश कटियार, मधुकर सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *