वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार,23 लाख की चरस पकड़ी

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवको को गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान दोनों के पास से 4 किलो से ज्यादा चरस बरामद की गई। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद की गई चरस की कीमत बाजार में लगभग 23 लाख रुपए है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। इनके संपर्क सूत्रों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ‌
जनपद के दही थाना पुलिस और स्वाट टीम अंधेरी पुल के नीचे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुल के नीचे से दो अंतर्जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें रशीद अहमद उर्फ छोटू अहमद पुत्र तजम्मुल उर्फ असरानी निवासी फेस टू काशीराम कॉलोनी चकेरी कानपुर मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद शमी निवासी नाला रोड कंघी मोहाल थाना बजरिया कानपुर शामिल है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि रसीद के खिलाफ कानपुर में आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। जबकि मोहम्मद अली के विरुद्ध चमनगंज में दो मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 4 किलो 630 ग्राम चरस बरामद की गई है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 23 लाख रुपए आंकी गई है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने जानकारी दी कि वह लोग बाराबंकी से चरस लाकर कानपुर और उन्नाव में बेचते थे। पुलिस उन्नाव और बाराबंकी के सूत्रों को भी तलाश रही है। बाराबंकी और कानपुर में भी तलाश की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में दही थानाध्यक्ष संजीव कुमार, उप निरीक्षक मोहम्मद रफीक, उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *