ध्यान से आंतरिक शांति और सुख मिलता-जिलापूर्ति अधिकारी

 श्री रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान के आश्रम पर तीन दिवस ध्यान योग शुरु
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान के आश्रम पर योग और ध्यान के तीन दिवसीय सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने परिवार सहित भाग लिया। उन्होंने कहा कि ध्यान से आतंरिक शांति और सुख मिलता है। जिसको मैं महसूस कर रहा हूँ। एआरओ शरदचंद्र ने ध्यान को अपने जीवन में शामिल करने का आह्वान किया।
जानकारी के अनुसार याकूतगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित ध्यान केंद्र में सुबह 4 बजे से लेकर रात ८ बजे तक प्रशिक्षण ले सकता है। संस्थान के जोनल समन्वयक डॉ0 सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि कैम्प में ध्यान प्रशिक्षकों की 24 घंटे उपलब्धता रहेगी। साथ ही गांवों में योग और ध्यान पर आधारित तीन दिवसीय सत्र आयोजित करने के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, ग्राम सहायक, स्कूल, कॉलेज, जनप्रतिनिधि, सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थान हेल्पलाइन नंबर 9415146580, 7355917478 एवं 8299582286 पर व्हाट्सअप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। उधर एकात्म अभियान के माध्यम से गांवों में योग तनाव मुक्ति एवं ध्यान सत्र, प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु मूलभूत कृषि तकनीकी का उपयोग करते हुए विशेष प्रशिक्षण सत्र और बच्चों के बौद्धिक एवं संज्ञानात्मक विकास के लिए सत्र आयोजित करने के बाबत केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के बाद प्रमुख सचिव मुकेश मिश्राम ने महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग आदि को पत्र भेजा है। रिटायर्ड परियोजना अर्थशास्त्री कामता प्रसाद, राममिलन पांडेय, अशोक कुमार, सौरभ, हेमंत कुमार और आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *