नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ग्रह कलेश के चलते वृद्धा ने छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजन वृद्धा को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक नेेेेे उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज निवासी संतोष कुमार बाथम की 55 वर्षीय पत्नी राम चाहती संदिग्ध परिस्थितियों पर फांसी पर झूलती मिली। सूत्रों के मुताबिक बीते दिन उसका उसके पुत्र व पुत्रवधू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मंगलवार को पति संतोष कुमार मजदूरी का कार्य करने चला गया, तभी मौका पाकर वृद्धा ने छत केेे ऊपर बने कमरे में फांसी लगा ली। जब परिजनों ने देखा, तो वह नहीं दिखी, तभी उसकी पुत्रवधू ने ऊपर जाकर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। यह देेेेख उसकी चीख निकल गयी। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के मोहल्ले वाले लोग मौके पर पहुंचे और वृद्धा को फांसी के फंदे से उतारा। आनन-फानन में सभी परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक ने मेमो थाने भेजा। सूचना पाकर थाना पुलिस, कस्बा इंचार्ज दरोगा गिरीश चंद्र मौके पर पहुंचे और शव के पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन तभी परिजनों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहकर थाना पुलिस से परिजनों ने गुहार लगाई और पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, तभी थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को परिजनों को सौंपा दिया।
ग्रह कलेश के चलते वृद्धा ने मौत को लगाया गले
