जिला बार एसो0 के सभी पदों के पर्चे पाये गये वैध, 28 फरवरी को होगा मतदान

चार महिला आरक्षित पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के पर्चों की जांच मंगलवार को पूर्ण की गई। किसी भी अधिवक्ता ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। पुरुष अधिवक्ता के सभी पदों पर चुनाव होगा। साथ ही आरक्षित महिला वर्ग के पदों पर उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव एवं सदस्य सहित चार अधिवक्ता महिलाओं का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए नरेश चन्द्र राजपूत, शशिभूषण दीक्षित, सदरदार सूर्य प्रताप सिंह मैदान में है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनूप सिंह व अखिलेश कुमार का पर्चा वैध पाया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए अरविन्द कुमार वर्मा, बृजेश सिंह राठौर, बृजेश कुमार, सलीम राजा, पुष्पेन्द्र यादव, जदुनाथ सिंह, विनीत कटियार के पर्चे पूर्ण पाये गये। उपाध्यक्ष पद के लिए भी एक दूसरे के बीच चुनाव होगा। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए रंजना सिंह का नामांकन हुआ। उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। सचिव पद के लिए कुंवर सिंह यादव, मनोज कुमार कटियार, विजय सिंह आमने-सामने है। कोषाध्यक्ष पद के लिए विनीत कटियार, जगवीर सिंह, स्वतंत्र प्रकाश पाठक के बीच चुनाव होगा। संयुक्त सचिव पद के लिए कुंवर सचेन्द्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र सिंह, शिवेन्द्र मोहन मिश्रा, रामशरन उर्फ पुष्पेन्द्र राजपूत, शमीम खां, अखलेन्द्र प्रताप सिंह के बीच चुनाव होगा। संयुक्त सचिव महिला के लिए प्रियंका अग्निहोत्री का ही नामांकन हुआ। उनका भी निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु मोहम्मद अलीम, सहजाद अली, सुभाष चन्द्र सोमवंशी, बृजेश शर्मा, सोनी बौद्ध के पर्चे वैध पाये गये। जिसमें वरिष्ठ सदस्य महिला आरक्षित सोनी बौद्ध का निर्विरोध सदस्य बनना तय हो गया है। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए आशीष गुप्ता, देवर्षि राजपूत, संदीप कुमार, अभिषेक वर्मा, शिवप्रताप सिंह व विरमा राजपूत के पर्चे वैध है। जबकि महिला आरक्षित कनिष्ठ सदस्य विरमा राजपूत का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया २८ फरवरी को सम्पन्न होगी। जिसमें महिला आरक्षित चार पद है। उन चारों पदों के लिए निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। अन्य पदों के लिए चुनाव होंगे। सभी पत्र वैध पाये गये है। एल्डर्स कमेटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार चतुर्वेदी, सदस्य राजकुमार सिंह राठौर, प्रभुदयाल व अजरुद्दीन की देखरेख में 28  फरवरी को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *