युवाओं ने बाइक रैली निकालकर धूमधाम से मनायी शिवाजी की जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नेकपुर स्थित शिवाजी संस्थान में बड़ी ही धूमधाम से शिवाजी की 395वीं जयंती मनायी गई। सरदार पटेल युवा मंच के अध्यक्ष गौरव कटियार व युवा अध्यक्ष सनी कटियार एवं सरदार पटेल युवा मंच के महामंत्री विकास कटियार एवं सरदार पटेल युवा वाहिनी के नेतृत्व में बड़ी संख्याओं में युवाओं ने पहुंचकर शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनायी। साथ ही प्रतिमा स्थापना के तीन वर्ष पूर्व होने पर शिवाजी की शान में नारे लगाये गये। महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती देश भर में मराठा योद्धा के नाम से मनायी गई। 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में जीजाबाई और शाहजी भोंसले के घर जन्मे शिवाजी राजे भोंसले या शिवाजी को मराठा साम्राज्य का सबसे महान योद्धा राजा माना जाता है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष मोनू कटियार, अधिवक्ता अशोक कटियार, विनीत कटियार डॉ0 भानु कटियार, जवाहर सिंह गंगवार, डा0 जर्नादन गंगवार, विजय कटियार, डा0 आदित्य कटियार, गुड्डन कटियार, मोहन कटियार, अंशुल कटियार, शशांक कटियार, कुलदीप कटियार, उमेश बाबू राठौर, अनूप गंगवार, आकाश गंगवार, अंकुर कटियार, अमन कटियार, नरजीत कटियार, सनी कटियार, सुरजीत कटियार, अतुल कटियार, लालू कटियार, रानू कटियार, सचिन कटियार, गौरव कटियार, अनुराग कटियार, पीयूष कटियार, रितिक, प्रवेश, सनी, निखिल कटियार, अनुज, शिवम, रजनीश, मयंक, माधव, श्रवण आदि लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व सुबह युवाओं ने फतेहगढ़ से शिवाजी प्रतिमा तक बाइक रैली निकाली और नारे लगाते हुए प्रतिमा स्थल पहुंचे जहां माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *