उत्तर प्रदेश से जौनपुर से भयंकर सड़क हादसे की दो घटनाएं सामने आई हैं. यहां पहले हादसा में गुरुवार सुबह हाइवे किनारे खड़ी डबल डेकर बस में तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं. वहीं, दूसरा हादसे में टाटा सूमो गाड़ी में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी, जिसमें पांच की मौत हो गई है. साथ ही इस हादसे में भी कई लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है.
जौनपुर के बदलापुर में भीषण सड़क हादसा
कुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस हादसे का हुई शिकार, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत, 40 श्रद्धालुओं घायल। #Jaunpur #Accident #KumbhMela2025 #UttarPradesh pic.twitter.com/4RJhdKbP2W
— Shivang Timori (@shivangtimori) February 20, 2025
जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे 731 पर बुधवार देर रात दो सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग घायल हो गए हैं. डबल डेकर बस में सवार यात्री महाकुंभ जा रहे थे. इस दौरान वह सड़क हादसा का शिकार हो गए, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है. सात ही करीब 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस हाईवे किनारे खड़ी खड़ी थी. इसी बीच पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी. दूसरा हादसा झारखंड नम्बर की टाटा सूमो श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी से कुम्भ की ओर जा रही थी. इस दौरान गुरुवार तड़के उसकी एक अज्ञात वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं, करीब 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही हादसों में घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है.
हादसे के बाद का दर्दनाक वीडियो आया सामने
इस हादसे के बाद का दर्दनाक वीडियो सामने आया है। ट्रक से टकराई टाटा सूमो की हालत इतनी बुरी हो गई है कि आप अंदाजा लगा सकते हैं हादसा कितना भीषण था। गाड़ी के अगले हिस्से के चिथड़े उड़ गए हैं। पूरा हिस्सा अंदर की ओर घुस गया है जिससे साफ जाहिर है कि चालक और आगे बैठे पैसेंजर का तो हाल कैसा हुआ होगा।
